Skip to Content

हिंदी दिवस उत्सव 2025

14/9/2025
23 March 2026 by
All Saints' Church Sr. Sec. School, Jaipur

आज दिनांक 14/9/2025 को हमारे विद्यालय में हिन्दी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

आज का सम्पूर्ण प्रार्थना सभा कार्यक्रम हिन्दी भाषा में संचालित किया गया।

कक्षा IX-B के विद्यार्थियों ने प्रभु प्रार्थना और भारतीय प्रतिज्ञा को हिन्दी में प्रस्तुत किया। साथ ही समाचार व आज का विचार भी विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी में ही साझा किए गए।

एक छात्रा ने सुंदर कविता “हिन्दी है भारत की पहचान” का मनमोहक पाठ किया तथा हिन्दी भाषा के महत्व और उसके हमारे राष्ट्र पर प्रभाव को भी प्रभावशाली ढंग से बताया।

इस प्रकार विद्यालय में हिन्दी दिवस गौरव और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया।


Share this post
Dental Health Camp 2025
12/9/2025